
पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 54वां जन्मदिन उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने किया।जन्मोत्सव के दौरान तुलसी के पौधों, फलाहार और मिठाइयों का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सदस्य और श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल जीवन की कामना करते हुए प्रदेश के विकास और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का जीवन समाज सेवा, राष्ट्रहित और जनकल्याण के लिए समर्पित है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस अवसर पर लोगों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव एवं मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम यतन यादव, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश मंत्री मनीष पोद्दार, अवधेश पुत्र बालेश्वर, अंगद राम ओझा, सुरेश कुशवाहा, सुनीता राय सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।