news-details

सीएम को ज्ञापन देने से पहले सपा कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

You can share this post!


 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बिठूर दौरे के दौरान ज्ञापन देने की तैयारी कर रहे समाजवादी युवजनसभा के कार्यकर्ताओं को सोमवार को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। दामोदर नगर स्थित कार्यालय में पुलिस ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर फोर्स तैनात कर दी। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पार्षद अर्पित यादव ने बताया कि करीब 44 करोड़ रुपये से बना 100 बेड का अस्पताल डेढ़ साल से शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने डेंगू, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की बात कही। अर्पित यादव ने आरोप लगाया कि प्रशासन विपक्ष की आवाज दबा रहा है। मौके पर रेशू सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।