
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिलों की नवीन रैंकिंग जारी कर दी गई है। विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में औरैया और जालौन संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे हैं। दोनों जिलों की उपलब्धि 97.70 प्रतिशत दर्ज की गई है।रैंकिंग में बरेली तीसरे, हमीरपुर चौथे और लखीमपुर खीरी पांचवें स्थान पर है। वहीं आजमगढ़, बलिया, मथुरा और अंबेडकर नगर क्रमशः छठे, सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर रहे।प्रतापगढ़ 14वें, जबकि सुल्तानपुर और वाराणसी 20वें स्थान पर हैं। अमेठी और बाराबंकी को 31वीं रैंक प्राप्त हुई है।सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ रैंकिंग में सबसे निचले स्थान पर रहा। जबकि राजधानी में प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और मंत्री निवास करते हैं।