
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुरारा (हमीरपुर)। स्थानीय विकास खंड सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों एवं पंचायत सहायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. सुनील कुमार जायसवाल ने संचारी रोगों की रोकथाम, साफ-सफाई और जनजागरूकता को लेकर विस्तृत जानकारी दी।अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से गांवों में नियमित सफाई अभियान चलाने, जलभराव रोकने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने पर विशेष ध्यान देने की अपील की। बैठक में कहा गया कि संचारी रोगों की रोकथाम केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पंचायतों और आमजन की सहभागिता भी आवश्यक है। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल, पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी एवं विभिन्न ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।