news-details

रश्मिरथी पर्व 24अप्रैल से मनाने की तैयारी,नई पीढ़ी को संदेश देगी सरकार

You can share this post!

दानवीर कर्ण, विवेकानंद और तिलक के जीवन पर होगा नाट्य मंचन

Pardarshi Vikas News Lucknow

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कालजयी कृति ‘रश्मिरथी’ के हीरक जयंती वर्ष पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 24 से 26 अप्रैल 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन दिवसीय ‘रश्मिरथी पर्व’ का आयोजन किया जाएगा।

लोक भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि यह आयोजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर स्मृति न्यास, नई दिल्ली एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम देश की सांस्कृतिक विरासत और महापुरुषों के आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। 24 अप्रैल को दिनकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसमें ‘रश्मिरथी से संवाद’ स्मारिका का लोकार्पण और दानवीर कर्ण पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहेंगे, जबकि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य वक्ता होंगे। 25 अप्रैल को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर आधारित परिसंवाद और नाट्य मंचन तथा 26 अप्रैल को बाल गंगाधर तिलक पर नाटक और अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी।

तीनों दिन राष्ट्रीय परिसंवाद, नाटक, काव्य और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।