news-details

‘रन फॉर यूनिटी’ से दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो / खड्डा, कुशीनगर।

भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 28 अक्टूबर को खड्डा के राजा बाजार में पटेल (कुर्मी) एकता की ओर से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसान नेता एवं 329 खड्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी रामचन्द्र सिंह ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।रैली में सैकड़ों लोग मोटरसाइकिलों और चारपहिया वाहनों के साथ शामिल हुए। महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुई रैली फलमंडी, सोहरौना, सीएचसी तुर्कहां, महाराणा प्रताप चौक, मठिया नौरंगिया, नेबुआ केशवपट्टी, करदह बाजार और जखनियां चौराहा होते हुए पुनः महाराणा प्रताप चौक, खड्डा पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन हुआ।इस अवसर पर रामचन्द्र सिंह ने लोगों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता के महत्व पर जोर दिया।गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी। स्वतंत्रता के बाद देशी रियासतों के भारतीय संघ में एकीकरण में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही। उनके प्रयासों ने देश को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम में सुदर्शन पटेल, धीरज सिंह पटेल, अतुल सिंह पटेल, पिंटू चौधरी, अखिलेश सिंह पटेल, विशाल सिंह पटेल, सुरेश सिंह, मुरारी चौधरी, महेंद्र पटेल, राजेश्वर सिंह पटेल, महादेव पटेल, रामानंद पटेल, बच्चा लाल पटेल, जितेंद्र सिंह पटेल, गोविंद पटेल, मुन्ना पटेल, जगदीश सिंह पटेल, रामउग्रह सिंह पटेल और सूरज पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों को अपनाने और सामाजिक सद्भाव के साथ राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।