
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी में गुरुवार को महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें 15 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद का संदेश दिया। शिविर का आयोजन सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ सिंह और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने रक्तदान को सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम है। इससे घायल और गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सकती है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश सिंह, सचिव अनिल तिवारी, अधिवक्ता कैलाश शुक्ला और पूर्व प्राचार्य नवल किशोर सिंह ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इसे मानवता और समाजसेवा का महत्वपूर्ण कार्य बताया। महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।