news-details

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अपर्णा यादव से की मुलाकात, जताई शोक संवेदना

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद Rajnath Singh शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष Aparna Yadav के आवास पहुंचे और उनके पति प्रतीक यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और अपर्णा यादव की छोटी बेटी को स्नेह दिया। मुलाकात के दौरान परिवार भावुक नजर आया।रक्षामंत्री शुक्रवार सुबह लखनऊ पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak और लखनऊ की महापौर Sushma Kharkwal ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह कृष्णानगर पहुंचे और व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष दिवंगत अशोक मोतियानी के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। साथ ही दिवंगत कपड़ा व्यापारी दर्शन लाल कुर्ती के परिवार से भी मिले।दोपहर में रक्षामंत्री ने कैंट स्थित कस्तूरबा पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया। इसके बाद वह अपर्णा यादव के आवास पहुंचे, जहां करीब 30 मिनट तक परिवार के साथ रहे।शाम को राजनाथ सिंह विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आगामी 6 और 7 जून को भी वे लखनऊ में विभिन्न संवाद कार्यक्रमों तथा सामाजिक मुलाकातों में हिस्सा लेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।