news-details

रजत जयंती पर 25 समाजसेवियों का सम्मान

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। माँ भगवती मेमोरियल चैरिटेबल सोसाइटी के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 25 समाजसेवियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालीवाल पैथोलॉजी के संस्थापक डॉ. उमेश पालीवाल और विशिष्ट अतिथि कानपुर विकास प्राधिकरण की ओएसडी ऋतुप्रिया रहीं। समारोह में संस्था की 25 वर्षों की सेवा यात्रा प्रस्तुत की गई। इस दौरान शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। संस्था की स्थापना 26 सितंबर 2001 को हुई थी। सम्मानित होने वालों में आरोग्य भारती के डॉ. बीएन आचार्य, परिवर्तन फाउंडेशन के अनूप द्विवेदी, राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त डॉ. कामायनी, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डॉ. अनुपम जैन, हुमा खान, स्नेहा दुबे और रजत तलवार सहित 25 लोग शामिल रहे। मुख्य अतिथि डॉ. उमेश पालीवाल ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की। संस्था की सचिव अनुराधा सिंह ने कहा कि संगठन आगे भी सेवा और जनजागरूकता के कार्य जारी रखेगा। समारोह में संस्था की संरक्षिका नमिता कटियार सहित सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।