news-details

रोटरी के नए सदस्यों को सेवा और नेतृत्व का मंत्र

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ | वाराणसी। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के वाराणसी रीजन की ओर से रविवार को होटल सेलिब्रेट, रथयात्रा में ‘नव सदस्य अभिप्रेरणा कार्यक्रम-परिचय’ का आयोजन किया गया। इसमें पिछले तीन वर्षों में रोटरी से जुड़े विभिन्न क्लबों के नव सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ओलियांका हकीम बाबालोला और मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी के संदेशों के साथ हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष उत्तम अग्रवाल और मुख्य वक्ता संजय अग्रवाल ने नए सदस्यों को रोटरी की विचारधारा, कार्यप्रणाली, सेवा गतिविधियों और नेतृत्व विकास की जानकारी दी।

संजय अग्रवाल ने कहा कि रोटरी की सदस्यता केवल संगठन का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर है। उन्होंने सदस्यों से क्लब की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता, टीम भावना और निरंतर सीखने की प्रवृत्ति अपनाने का आह्वान किया। उत्तम अग्रवाल ने कहा कि नए सदस्य रोटरी की ताकत और भविष्य का आधार हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वाराणसी रीजन के क्षेत्रीय प्रमुख अनिल के. जाजोदिया ने की। उन्होंने कहा कि नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के लिए अपनापन, उद्देश्य और सक्रिय भूमिका का अनुभव जरूरी है। कार्यक्रम में सेवा परियोजनाओं, नेतृत्व के अवसरों और रोटरी के वैश्विक अभियानों की जानकारी दी गई। आयोजन में रोटरी क्लब वाराणसी सारनाथ के अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, सचिव संजय श्रीवास्तव समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।