
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के कोहरा गांव में मध्य प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय दरोगा ऊधव सिंह ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तेरहवीं कार्यक्रम से लौटे परिजनों ने उनका शव कमरे में पंखे से लटका देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के मुताबिक, पत्नी की करीब पांच वर्ष पहले बीमारी से मौत के बाद से ऊधव सिंह गुमसुम रहते थे और मानसिक तनाव में थे। घटना के समय वह घर पर अकेले थे।सूचना पर सजेती पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।