news-details

रिटायर्ड फौजी ने फांसी लगाकर दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भीतरगांव क्षेत्र के ऐमनपुर गांव में एक रिटायर्ड फौजी ने आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गोविंद सिंह यादव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गोविंद सिंह पिछले करीब छह वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर बिरहर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।साढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।