news-details

राष्ट्रीय खेल दिवस पर अमेठी में हॉकी-भारोत्तोलन प्रतियोगिता

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़ अमेठी। राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में अंडर-14 बालक हॉकी तथा जूनियर बालक-बालिका भारोत्तोलन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि फूलचंद कश्यप, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक कुमार हलदर और उपक्रीड़ाधिकारी अरविंद सिंह कुशवाहा ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।हॉकी के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ट्रेनिंग ने माइंड पब्लिक स्कूल को 3-2 से हराकर खिताब जीता। भारोत्तोलन के बालिका वर्ग में ऋतु सिंह, पूनम यादव और तविष्का कलेनिया ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में अयान खान, पवन कुमार और शुभम भट्ट विजेता रहे।समापन पर अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन खिलाड़ी कोमल खान और राष्ट्रीय पदक विजेता प्रियंका ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।