
पारदर्शी विकास न्यूज़, कानपुर। तुषार पॉल का चयन 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने कानपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की अंडर-19 टीम को विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई। पांच मैचों में तुषार ने 186 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी हासिल किए। फाइनल मुकाबले में उन्होंने 60 रन की नाबाद पारी खेली और एक विकेट लिया। कानपुर मंडल से इटावा के वंश यादव और राहुल का भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों की सफलता पर डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों और खेल से जुड़े लोगों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।