news-details

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम घोषित

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। पुणे में 29 सितंबर से शुरू होने वाली राष्ट्रीय अंडरवाटर एवं फिनस्विमिंग चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम घोषित कर दी गई है। शनिवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्विमिंग पूल में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों को किट वितरित की गई और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।उत्तर प्रदेश अंडरवाटर स्पोर्ट्स एवं फिनस्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि टीम का चयन पिछले महीने आयोजित राज्य चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। टीम में 20 पुरुष और 11 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। टीम रविवार को पुणे के लिए रवाना होगी।पुरुष टीम के मैनेजर अभिषेक पांडेय और कोच प्रवीण कुमार राय होंगे। महिला टीम की कोच एवं मैनेजर रूपा चौरसिया यादव को बनाया गया है। नरेंद्र सिंह चौहान ने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी पिछले प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाएंगे।किट वितरण समारोह में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच देवेंद्र कौशल सहित कई लोग मौजूद रहे। महिला टीम में प्रशस्ति राठौर, आलिया नावेद, अलीना रिजवी, गायत्री, श्वेता साहनी, अक्षयशा सिंह, आराध्या वर्मा, सानवी यादव, इनाया कौशिक, प्रतीक्षा गुप्ता और रुद्राशी राठौर शामिल हैं।