
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। हमीरपुर में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिले को आवंटित 115 सीटों में से 113 सीटों पर छात्रों के चयन के बाद नोडल शिक्षकों अरुण भदौरिया और हरिमोहन गुप्ता को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने दोनों शिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जिले के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।