news-details

राष्ट्र प्रथम की भावना से भारत लिख रहा विकास की नई इबारत: योगी

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति को मजबूत करते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और लोकतांत्रिक मजबूती की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि नए भारत में आम जनता नीति निर्माण के केंद्र में है। गरीब कल्याण शासन की प्राथमिकता है, अंत्योदय आत्मनिर्भरता का आधार है और जनभागीदारी विकास को जनआंदोलन बना रही है। उन्होंने सामाजिक न्याय, नारी सशक्तीकरण, डिजिटल नवाचार और आर्थिक समृद्धि को देश की प्रगति के महत्वपूर्ण आधार बताया।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में हिंसा और अस्थिरता के बीच भारत लोकतांत्रिक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सांस्कृतिक चेतना के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कुछ राजनीतिक ताकतों पर राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने और वैश्विक मंचों पर भारत की छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश कृषि क्षमता, औद्योगिक विस्तार, आधुनिक बुनियादी ढांचे और युवा शक्ति के दम पर विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है। कृषि से विनिर्माण और निवेश से रोजगार सृजन तक प्रदेश विकास को गति दे रहा है। उन्होंने दोहराया कि राष्ट्रहित, राष्ट्रीय एकता और विकास की निरंतरता डबल इंजन सरकार का संकल्प है।