
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। जनपद की होनहार वॉलीबॉल खिलाड़ी रौनक का उत्तर प्रदेश खेल विभाग के आवासीय वॉलीबॉल बालिका छात्रावास, अयोध्या में चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया।जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की ओर से रौनक को 5 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर महोबा का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।जिला क्रीड़ाधिकारी संदीप गुप्ता ने बताया कि रौनक की सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, खेल शिक्षक, परिजन और खेल प्रशिक्षक मौजूद रहे।