news-details

रानीगंज में नया पुलिस सहायता केंद्र शुरू

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।

जगदीशपुर क्षेत्र के रानीगंज चौराहे पर नया पुलिस सहायता केंद्र शुरू किया गया। जगदीशपुर-अयोध्या फोरलेन पर ओवरब्रिज के नीचे बने केंद्र का उद्घाटन एसपी सरवरणन टी ने किया। निर्माण में डीजी कॉन्वेंट स्कूल के संचालक धर्मजीत सिंह ने सहयोग दिया। उन्होंने एसपी का स्वागत करते हुए चौराहे के क्षेत्राधिकार की समस्या उठाई और इसे एक ही थाना क्षेत्र में शामिल करने की मांग की। रानीगंज चौराहा क्षेत्र का प्रमुख आवागमन केंद्र है, जहां रोज बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। सहायता केंद्र शुरू होने से सड़क हादसे, विवाद, यातायात और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस को तत्काल पहुंचने में मदद मिलेगी। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम नीतेश राज, सीओ अतुल सिंह, थानाध्यक्ष अजयेंद्र पटेल समेत पुलिस अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।