
पारदर्शी विकास न्यूज़ उन्नाव। पुरवा विधानसभा क्षेत्र में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की 196वीं जयंती के अवसर पर भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तम चंद्र राकेश लोधी ने की। विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में कैलाश निषाद शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एटा सदर विधायक एवं अखिल भारतीय लोधा-लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ‘डेविड’ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रीना चौधरी मौजूद रहीं।विधायक विपिन कुमार वर्मा ने रानी अवंतीबाई लोधी को नमन करते हुए कहा कि 1857 के स्वाधीनता संग्राम में उन्होंने अदम्य साहस और नेतृत्व का परिचय देते हुए ब्रिटिश सत्ता को चुनौती दी। मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। उनका जीवन आत्मसम्मान, स्वाधीनता और संघर्ष की अमर गाथा है।कैलाश निषाद ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके विचार और संघर्ष आज भी समाज को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आयोजक राकेश चंद्र उत्तम लोधी ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया।