
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर । शुक्रवार को रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में मातृ भारती का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मातृ भारती की पूर्व अध्यक्ष चंदा उपाध्यक्ष मधु उपाध्याय प्रधानाचार्य रेनू सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। मातृ भारती प्रमुख रोली श्रीवास्तव ने मंच पर आसीन पदाधिकारी बहनोंका परिचय कराया । प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने मातृ भारती की प्रस्ताविकी विस्तार से बताते हुए कहा कि मातृ भारती विद्या भारती का एक अंग है जो विशेष रूप से बालक बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करता है ,जिससे बालक ,बालिका जीवन में सफल हो एक अच्छा नागरिक बनकर परिवार, देश एवं राष्ट्र का नाम रोशन करें । मातृभारती का गठन का मुख्य उद्देश्य बालक, बालिका शिक्षा, सामाजिक विकास, सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण, राष्ट्रीय विकास के द्वारा हम बालक बालिका को सशक्त बना सकते हैं ,क्योंकि माता बालक बालिका की प्रथम गुरु है। अभिभावक, शिक्षक, शिक्षार्थी द्वारा एक श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण होता है। बहन अनन्या सिंह ने एकल गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने मातृ भारती के नव चयनित पदाधिकारी अध्यक्ष स्नेहलता उपाध्यक्ष रेनू शर्मा तथा अन्य पदाधिकारी बहनों का गठन एवं शपथ ग्रहण कराया। विद्यालय के आचार्य वंदना सिंह ने समस्त मातृ भारती बहनों का आभार व्यक्त किया।