news-details

रामनगर कॉलोनी में गंदे पानी को लेकर सड़क पर उतरे लोग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ। मानक नगर क्षेत्र स्थित रामनगर कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज लोगों ने लखनऊ-कानपुर मुख्य मार्ग पर अवध चौराहा से इंडियन बैंक के सामने तक सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने अपने घरों से बोतलों में गंदा पानी भरकर लाया और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि भीषण गर्मी के बीच उन्हें न तो साफ पीने का पानी मिल रहा है और न ही पर्याप्त बिजली आपूर्ति हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को नटकुर खेड़ा से डायवर्ट करना पड़ा, जिससे लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रोडवेज बसें और अन्य वाहन कतार में फंसे रहे।मौके पर पहुंचे नगर निगम अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया और यातायात बहाल किया गया।स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे फिर से बड़ा आंदोलन करेंगे।