
PARDASHI VIKASH NEWS अयोध्या में 41 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज धूप के बावजूद रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। राम मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए 1 लाख 23 हजार 790 श्रद्धालु पहुंचे, जबकि हनुमानगढ़ी में 2 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने सरयू स्नान के बाद नागेश्वरनाथ मंदिर, कनक भवन और अन्य धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना की। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई।