news-details

रामगंज मेले की व्यवस्था को 13 मांगें

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ऐतिहासिक रामगंज मेले के सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर मेला व्यवस्था समिति ने उपजिलाधिकारी पंकज मिश्र को 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। मेला 1 और 2 नवंबर को आयोजित होगा। समिति ने मेला परिसर व आसपास विशेष सफाई, पेयजल, बिजली, पुलिस सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की व्यवस्था समय से कराने की मांग की। अग्निशमन, चिकित्सा व एंबुलेंस सुविधा के साथ महिला-बच्चों की सुरक्षा और रावण दहन स्थल पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की मांग भी रखी गई। समिति ने मेला शुरू होने से एक सप्ताह पहले विशेष सफाई अभियान और आयोजन के बाद तीन दिन तक सफाई जारी रखने को कहा। दोनों रात होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग की गई। साथ ही संबंधित विभागों, पुलिस प्रशासन और मेला समिति के बीच समन्वय बैठक आयोजित कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की मांग रखी गई। समिति अध्यक्ष दीपक अग्रहरि ने कहा कि रामगंज मेला क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है। बड़ी भीड़ की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान जरूरी है।