news-details

राम दरबार की पहली वर्षगांठ: 5051 बत्ती की महाआरती और 56 भोग का आयोजन

You can share this post!

 

 PARDARSHI VIKASH NEWS राम परिवार यानी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। इस अवसर पर सुबह से रात तक मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित राम दरबार में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमानजी का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष अभिषेक किया गया। सुबह 4 बजे मंगला आरती के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय हनुमान के जयघोष से गूंज उठा।अभिषेक के बाद भगवान को पीतांबर वस्त्र पहनाए गए और भजन-कीर्तन का आयोजन शुरू हुआ। दोपहर में भगवान को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। कथा व्यास सत्यनारायण दास और शिवम पांडेय श्रीराम की लीलाओं का वर्णन करेंगे, जबकि दक्षिण भारत से आए कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि गंगा दशहरा के अवसर पर मां सरयू की 5051 बत्ती की भव्य महाआरती की जाएगी। शाम पांच से सात बजे तक भजन संध्या और फूल बंगला झांकी का आयोजन होगा।राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून 2025 को गंगा दशहरा के दिन हुई थी। इसी उपलक्ष्य में इस वर्ष पहली वर्षगांठ मनाई जा रही है।