news-details

राम मंदिर दान पत्र विवाद की हो निष्पक्ष जांच: बृजभूषण शरण सिंह

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कैसरगंज। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने श्रीराम मंदिर दान पत्र विवाद को लेकर उठ रहे सवालों पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ लोग इस मामले पर सवाल उठा रहे हैं तो सरकार को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। बृजभूषण ने कहा कि विनय कटियार जैसे आंदोलन के प्रमुख चेहरे और अन्य लोगों द्वारा उठाए जा रहे मुद्दों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उनका मानना है कि बिना किसी आधार के इतने बड़े स्तर पर सवाल नहीं उठते, इसलिए पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मामला अब केवल ट्रस्ट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि केंद्र और प्रदेश सरकार पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। बृजभूषण ने अयोध्या में स्थानीय समस्याओं और लोगों की परेशानियों का भी जिक्र किया तथा कहा कि रास्तों पर लगाए गए बैरियर और अन्य व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या से जुड़े घटनाक्रमों का राजनीतिक असर चुनाव परिणामों में देखने को मिला। हालांकि उन्होंने नृपेंद्र मिश्रा को पूरी तरह निर्दोष बताते हुए कहा कि सभी लोगों को एक ही नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार पूरे मामले की जांच कर सच्चाई जनता के सामने लाएगी।