news-details

राम मंदिर दान प्रकरण की जांच की मांग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। समाजवादी युवजन सभा कानपुर महानगर ने अयोध्या राम मंदिर दान राशि से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। महानगर अध्यक्ष अर्पित त्रिवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा।ज्ञापन में विभिन्न मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए मामले की स्वतंत्र जांच कराने, तथ्यों को सार्वजनिक करने और दोषी पाए जाने पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कार्रवाई करने की मांग की गई। अर्पित त्रिवेदी ने कहा कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।इस दौरान रामा यादव, विनोद यादव, अभिजीत गुप्ता, धीरू पटेल, दीपा यादव, कीर्ति अग्निहोत्री, के.के. मिश्रा, रमेश यादव, उदय द्विवेदी, अमित मिश्रा, रोहित दीक्षित समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।