news-details

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर अजय राय का हमला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर रुद्राभिषेक करने पहुंचे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर रही SIT पर भरोसा नहीं किया जा सकता और इसकी जांच उच्च न्यायालय की निगरानी में होनी चाहिए।अजय राय ने कहा, "हम रामभक्त हैं, इनकी तरह चंदा चोर और चढ़ावा चोर नहीं हैं। ये पूरी तरीके से चढ़ावा चोर साबित हो गए हैं।" उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा कि यदि गेरुआ वस्त्र का सम्मान है तो तुरंत हाईकोर्ट से जांच कराई जाए।उन्होंने SIT जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह जांच पूरी तरह बोगस और फ्रॉड है। अजय राय ने SIT में शामिल अधिकारियों पर भी टिप्पणी की और कहा कि ऐसे अधिकारियों से निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती।राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी देशभर में अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और सभी लोग उनकी लंबी उम्र की कामना कर रहे हैं।इससे पहले अजय राय लखनऊ स्थित हनुमंत धाम पहुंचे, जहां मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक किया गया। उन्होंने शिवलिंग पर पंचगव्य और जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे, जहां राहुल गांधी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।