
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक सिंह हिटलर ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में हुई बड़ी चोरी को लेकर सरकार को निशाने पर लिया है और कहा है कि श्री राम को लाने वाले लोग करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंचाने वाले चंदा चोरों को बचाने में लगे हुए हैं। करोड़ों हिंदुओं के आराध्य भगवान श्री राम के नाम पर लूट मचाने वाले लोगों को मोदी सरकार भले माफ कर दे,देश की जनता नहीं माफ करने वाली।उन्होंने कहा कि राम मंदिर चंदा चोरी एक ऐसी समस्या है कि इसका दोष न विपक्ष पर न नेहरू जी पर और न ही मुस्लिम पर डाल सकते हैं, क्यूंकि चोरी उनकी सरकार में हुई है जो राम को लाए थे। रिश्वत सरकारी दफ़्तरों तक पहुँची, ये दुख की बात थी। लेकिन आज भ्रष्टाचार भगवान के दरबार तक पहुँच गया,तो ये पूरे समाज के लिए शर्म की बात है। मंदिर में रखा दान,सिर्फ़ पैसा नहीं होता। उसमें किसी गरीब की उम्मीद होती है, किसी माँ की दुआ होती है, किसी पिता का विश्वास होता है, और करोड़ों लोगों की आस्था होती है। सवाल ये उठता है अब !क्या सच में इंसान ने ख़ुद को ईश्वर के इंसाफ़ से ऊपर रख दिया?क्या कर्म का सिद्धांत अब सिर्फ़ किताबों, प्रवचनों और भाषणों तक ही सीमित रह गया है?अब किसी की अंतरात्मा से आवाज नहीं आएगी।