
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र में न्यू भीमसेन और न्यू मानपुर रेलवे स्टेशन के बीच बुधवार को रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और गुमशुदगी के रिकॉर्ड के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।थाना प्रभारी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।