
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी की सेक्टर टीकरमाफी इकाई की बैठक बुधवार को आयोजित हुई। इसमें 9 अक्टूबर को मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की गई। सेक्टर अध्यक्ष अशोक भारती ने कार्यक्रम में तन, मन और धन से सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के प्रति आभार जताया।बैठक में बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, मान्यवर कांशीराम और बहन मायावती के जीवन दर्शन पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करना बाबा साहब डॉ. अंबेडकर का सबसे बड़ा संदेश है। उन्होंने धम्म दीक्षा एवं प्रकाश पर्व के अवसर पर बौद्ध धम्म के अनुयायियों को मंगलकामनाएं भी दीं।बसपा नेता जितेंद्र मिश्र, जिला सचिव राजपाल, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध और विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की।बैठक में सेक्टर महासचिव अयोध्या प्रसाद, वरिष्ठ नेता रामराज चक्रवर्ती, राजेंद्र कुमार, राम खेलावन, कमलेश कुमार, पांचू, प्रदीप कुमार और महेंद्र बहादुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।