
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। गौरीगंज से चार बार विधायक रहे लोकतंत्र सेनानी एवं वरिष्ठ जनसंघ-भाजपा नेता दादा तेजभान सिंह को रविवार को उनके पैतृक गांव अचलपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम सलामी दी, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।83 वर्षीय दादा तेजभान सिंह का शनिवार को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को गांव लाया गया, जहां हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में भाजपा, आरएसएस और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि व समर्थक शामिल हुए।पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, विधायक राकेश प्रताप सिंह सहित कई नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहीं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी शोक व्यक्त करते हुए उनके जनसेवा और संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया।