news-details

राजकीय आईटीआई  में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

You can share this post!


पारदर्शी  विकास न्यूज़  अमेठी।  युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गौरीगंज में आईटीआई उत्तीर्ण एवं गैर आईटीआई प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 60 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 35 का चयन किया गया। रोजगार मेले में Dixon, SEC-85, ILJIN Electronics, Ecotech-3, Padget Electronics Pvt. Ltd., Caparo Engineering Pvt. Ltd. तथा Havells India Ltd. जैसी कंपनियों में प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराने की प्रक्रिया के तहत ग्रैविटी फैसिलिटी मैनेजमेंट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के एचआर  साजिद शाह ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के उपरांत कुल 35 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिला। इस प्रकार के आयोजन युवाओं को उनकी योग्यता एवं प्रशिक्षण के अनुरूप रोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी, कार्यदेशक अनिल कुमार मिश्र, प्लेसमेंट प्रभारी भारत भूषण मिश्रा, सहायक प्लेसमेंट प्रभारी रविकांत मिश्रा, दिवाकर मिश्र एवं अतुल कुमार पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।