
pardarshi vikas news kanpur
अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण महासभा ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर कथित विवादित टिप्पणी करने के मामले में उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र दुबे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉक्टर दिवाकर मिश्र ने इस बयान की कड़ी निंदा की है।महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि राजकुमार भाटी द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं और इन्हें किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि ब्राह्मण समाज के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने वाले समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता के खिलाफ तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।विप्र समाज के नेताओं ने कहा कि किसी भी समुदाय या समाज के प्रति अशोभनीय भाषा का प्रयोग पूरी तरह गलत है और इससे समाज में तनाव उत्पन्न होता है। उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं को चेतावनी दी कि वे बयानबाजी में संयम बरतें और सामाजिक एकता को बनाए रखने में योगदान दें।महासभा के नेताओं ने यह भी कहा कि ब्राह्मण समाज ने ऐतिहासिक रूप से सभी वर्गों के हित में कार्य किया है और समाज के नेतृत्व में सकारात्मक भूमिका निभाई है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति या संगठन को इस समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
