
पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। भाजपा ने अमेठी जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उद्योगपति राजेश कुमार अग्रहरि को व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से जिले के व्यापारियों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया और बधाई दी। राजेश अग्रहरि ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को नेतृत्व तक पहुंचाना और उनके हितों के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने नई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का भरोसा दिलाया।