
PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी । विश्व संगीत दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रबुद्ध वर्ग के संगीत प्रेमियों की संस्था “ मेड फॉर म्यूजिक क्लब ” द्वारा एक कार्यक्रम शनिवार को होटल ‘पिंड बलूची’ में आयोजित किया गया। प्रारंभ में क्लब के फाउंडर क्विज मास्टर निर्मल जोशी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात क्लब के सदस्यों ने ईश्वर द्वारा हम सबको संगीत का अप्रतिम उपहार देने के लिए ईश्वर के प्रति अपनी कृतज्ञता विभिन्न गीत, संगीत और क्विज के माध्यम से प्रकट की।
MFM क्लब के शौकिया गायकों और गायिकाओं ने विभिन्न गीतों को एक उत्सव के माहौल में प्रस्तुत कर के शाम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का प्रारंभ माँ सरस्वती की सामूहिक वंदना के साथ किया गया।विश्व संगीत दिवस के मूड और स्टाइल में गाये हुए गानों की आकर्षक प्रस्तुति विभिन्न सदस्यों द्वारा कराओके एवं लाइव बैंड पर अलग-अलग अंदाज़ में पेश की गई। क्लब के सिंगर्स द्वारा एक अलग ही अंदाज में तैयार किये गए बेहद खूबसूरत व भावपूर्ण “सॉंग-मेडली” को श्रोताओं ने खूब वाह-वाही दी। कई गीतों पर तो दर्शक भी सिंगर्स के साथ गाने लगे थे। MFM क्लब का उद्देश्य है “म्यूजिक-यूनाईट्स”...और संगीत ने सचमुच उपस्थित सभी लोगों को आपस में जोड़ दिया था।