news-details

PWD की जर्जर सड़कों की मरम्मत की मांग

You can share this post!

पार्षद ने मुख्य अभियंता को सौंपा पत्र

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर शहर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत आने वाली जर्जर सड़कों की तत्काल मरम्मत और पैचवर्क कराने की मांग को लेकर नगर निगम पार्षद एवं उपसभापति अभिनव शुक्ला गोलू ने PWD के मुख्य अभियंता को पत्र भेजा है। पत्र में शहर के कई प्रमुख मार्गों पर बने गहरे गड्ढों से लोगों को हो रही परेशानी और दुर्घटनाओं की आशंका का मुद्दा उठाया गया है।पार्षद ने गोल चौराहा से जेके मंदिर, फजलगंज, गोविंद नगर, नंदलाल चौराहा होते हुए पराग डेयरी और बाईपास मार्ग, चावला मार्केट से बारादेवी-किदवई नगर, सचान चौराहा से दबौली, विजय नगर से कालपी रोड होते हुए अफीम कोठी-टाटमिल, रामबाग से पी रोड-गुमटी गुरुद्वारा तथा चुन्नीगंज से परेड, बड़े चौराहा और फूलबाग मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।पत्र में कहा गया है कि इन व्यस्त मार्गों से प्रतिदिन हजारों लोग गुजरते हैं। सड़कों की खराब स्थिति से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। मेट्रो और अन्य निर्माण कार्यों वाले स्थानों पर गड्ढों को तत्काल भरकर सड़क समतल कराने तथा जरूरत के अनुसार मजदूर और मशीनरी लगाने की मांग भी की गई है।अभिनव शुक्ला गोलू ने PWD से स्थलीय निरीक्षण कराकर जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है।