
पारदर्शी विकास ,महोबा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा प्रधानमंत्री पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा नेता की तहरी के आधार पर कोतवाली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है । बता दे कि नीट छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को जनपद महोबा आए और उन्होंने पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी लेकर पार्टी समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही सियासी घमासान बढ़ने लगा । भाजपा नेताओं , कार्यकर्ताओं द्वारा नाराजगी जताई गई और भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है । अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया का एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा अपने समर्थकों के साथ विधि विरुद्ध जमाव कर आम रास्ते को अवरोध कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई , साथ ही भारत के प्रधानमंत्री के संबंध में आपत्तिजनक/अशोभनीय टिप्पणी की गई। वीडियो के संबंध में थाना कोतवाली नगर महोबा में एक तहरीर प्राप्त हुई। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है, प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक विधि कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।