news-details

पति से विवाद के बाद महिला की मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। किदवई नगर क्षेत्र में एक महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद महिला के मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2015 में हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। पति का कहना है कि रविवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने फंदा लगा लिया। वहीं मायके पक्ष का आरोप है कि संपत्ति को लेकर महिला पर दबाव बनाया जाता था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।किदवई नगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।