news-details

पत्रकार से गनर की बदसलूकी, एसपी से शिकायत—जांच के आदेश

You can share this post!

 

pardarshi vikas news kushinagar 
रामनवमी के पावन अवसर पर निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान एक पत्रकार के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र सौंपकर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बलोचहा निवासी एवं एक हिंदी दैनिक के जिला संवाददाता विनय उपाध्याय ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कुशीनगर को संबोधित प्रार्थनापत्र अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपा। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका पडरौना अध्यक्ष के सरकारी गनर ने सार्वजनिक रूप से उनके साथ न सिर्फ अभद्र व्यवहार किया, बल्कि धमकी भी दी।घटना उस समय की बताई जा रही है जब क्षेत्र में रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली जा रही थी और मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने तत्काल इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष से फोन पर शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के बजाय गनर का ही पक्ष लिया गया।इस घटना के बाद पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय पत्रकार संगठनों ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए प्रशासन से दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पत्रकार का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल व्यक्तिगत गरिमा को आहत करती हैं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की साख को भी कमजोर करती हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने जांच के निर्देश दिए हैं। अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।