news-details

पत्रकारों पर हमले के विरोध में उन्नाव में भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Unnao

पत्रकारों पर बढ़ते हमलों के विरोध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “पत्रकारों के सम्मान में भीम आर्मी मैदान में” जैसे नारे लगाए और कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमले बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है, जिससे ऐसे घटनाक्रम बढ़ रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में हुए हमले में घायल पत्रकार विकास के मामले को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही, जिन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और त्वरित न्याय की मांग की।