news-details

पत्रकार अपनी कलम से ऐसी क्रांती लायें जिससे लोगों को लाभ मिले : एम एल सी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ,महोबा। नगर के एक पैलेस में अखिल भारतीय पत्रकार प्लेस क्लब एवं जिला प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें मोबाइल जर्नलिज्म से समृद्ध होती सामाजिक चेतना विषय पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया, तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकार व मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा कि पत्रकार डिजिटल युग में अपनी सोच पॉजिटिव रखकर विकास को नई दिशा दे सकते हैं। मीडिया द्वारा दी गई सूचनाओं के द्वारा अधिकारियों से मिलकर निराकरण करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कमियों को प्रसारित करने से ही निराकरण होता है। मुख्य वक्ता अंकुर यादव छतरपुर ने कहा कि सोशल मीडिया से चीजे बदली है ,अपनी जगह कैसी बनानी है यह आपको तय करना होगा और सावधानियां बरतनी होगी ।पत्रकारिता के क्षेत्र में स्वयं को जिंदा रखना चाहते हैं तो अपने को अपडेट करना होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी ने कहा पत्रकार सामाजिक जन जागरण का कार्य करते हैं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भी पत्र पत्रिकाओं का प्रकाशन करने का कार्य किया था । उन्होंने प्रिंट मीडिया , इलेक्ट्रानिक मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि मोबाइल मीडिया को भ्रामक खबरों पर ध्यान देना चाहिए। पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, भाजपा जिलाअध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा , बालेन्द्र सिंह आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर करीब चार पत्रकार जिसमें वहीद अहमद, उमाकांत, श्याम कली देवी तथा अभिषेक बांदा को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया, तो वहीं बालेन्द्र सिंह, राम आसरे गुप्ता को बुन्देलखण्ड गौरव सम्मान से सम्मानित किया और जनपद की मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद क्षेत्र से सेंकड़ों की संख्या में पत्रकार उपस्थित थे।