news-details

पत्नी के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बंधुआ कला थाना क्षेत्र के अतागंज (हसनपुर) गांव में शनिवार शाम घर के बाहर सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल संतोष यादव को जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी सुरेश कुमार मोदनवाल को संदेह था कि संतोष ने उसकी पत्नी को भगाने में मदद की थी। इसी रंजिश में उसने सोते समय संतोष पर कई वार किए। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गया।थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।