news-details

पति की जमानत न होने से पत्नी ने दी जान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के खड़कपुर सोसाइटी में शनिवार तड़के एक 50 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति की लंबे समय से जमानत न होने के कारण मानसिक तनाव में थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सुधा सोनकर के रूप में हुई है। उनके पति चंद्र किशोर सोनकर एक जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में पिछले करीब एक वर्ष से जेल में बंद हैं। परिवार के मुताबिक, पति की रिहाई के लिए सुधा लगातार अदालत के चक्कर लगा रही थीं, लेकिन जमानत नहीं मिलने से वह काफी परेशान रहने लगी थीं।शनिवार सुबह करीब पांच बजे बेटी अंबिका दादी को पानी देने के लिए उठी तो मां कमरे में नहीं मिली। दूसरे कमरे में जाकर देखा तो सुधा का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।