news-details

पर्यटन मंत्री से मिला अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि‌ मंडल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ/अमेठी।अम्बेडकर महासभा के स्वरूप को बदलने और अस्थि कलश को हटाने की कोशिश का जोर दार विरोध हो रहा है। सभी आम्बेडकरवादी संगठन फ्रंट पर आ रहे हैं। पिछले महीने धरना प्रदर्शन कर चुके पूर्व मंत्री के के गौतम ने  पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिलकर ज्ञापन सौंपा है।डॉ अंबेडकर अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा" के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व कैबिनेट वित्त मंत्री के के गौतम के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह से उनके आवास पर मिलकर अस्थि कलश सहित बहुजन आस्था के समस्त प्रतीकों को 10 विधानसभा मार्ग से न हटाने तथा इसी स्थल पर भव्य स्मारक बनवाने व सौंदर्यीकरण कराने की अपील की एवं मांग पत्र सौंपा। मंत्री से यह भी अपील की गई कि डॉ लाल जी प्रसाद निर्मल के द्वारा बहुजन आस्था विरोधी किये जा रहे कार्य को मुख्यमंत्री को मोर्चा की ओर से वह स्वयं अवगत कराएं। इस पर मंत्री ने आस्वस्त किया कि ज्ञापन पत्र में लिखी गई सारी बातों से उन्हें अवगत कराएंगे। प्रतिनिधिमंडल में के के गौतम, राम कुमार गौतम, राम लगन सिंह यादव, जीत लाल सैनी, प्रदीप गौतम व वीर बहादुर बौद्ध शामिल रहे।