news-details

परिवार परामर्श केंद्र ने बुजुर्ग दंपती में कराया समझौता

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के तहत परिवार परामर्श केंद्र ने पारिवारिक विवाद के समाधान की सराहनीय पहल की। सोमवार को थाना तमकुहीराज क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग दंपती के बीच चल रहे मनमुटाव को काउंसलिंग के माध्यम से दूर कराया गया।प्रार्थना पत्र के आधार पर दंपती को परिवार परामर्श केंद्र, कुशीनगर बुलाया गया। यहां काउंसलिंग के दौरान टीम ने पति-पत्नी से अलग-अलग और संयुक्त रूप से बातचीत कर विवाद के कारणों को समझा। दोनों पक्षों की बात गंभीरता से सुनने के बाद टीम ने उन्हें पारिवारिक रिश्तों के महत्व और आपसी समझदारी से विवाद सुलझाने के लिए प्रेरित किया।परामर्श के बाद दोनों पति-पत्नी ने आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने पर सहमति जताई। इसके बाद परिवार परामर्श केंद्र की टीम ने दोनों के बीच सुलह-समझौता कराया। समझौते के बाद दंपती के बीच फिर से आपसी सौहार्द कायम हुआ।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह, महिला हेड कांस्टेबल रुचि यादव तथा महिला कांस्टेबल साधना मौजूद रहीं। पुलिस के अनुसार परिवारिक विवादों के समाधान और महिला सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार काउंसलिंग एवं जागरूकता की पहल की जा रही है।