news-details

पकड़ियार में 25 लाख की सीसी सड़क का शिलान्यास

You can share this post!

अब निर्माण कार्य पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त— विधायक मनीष जायसवाल

Pardarshi Vikas News Kushinagar

विधानसभा क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए सदर विधायक मनीष जायसवाल ने मंगलवार को विकास खंड विशुनपुरा के ग्राम पंचायत पकड़ियार में सीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) वर्ष 2025-26 के अंतर्गत बनने वाली इस सड़क पर लगभग 25 लाख रुपये की लागत आएगी।

यह सड़क छोन्गुर पटेल के घर से नहर की पटरी होते हुए छोटका नौगहा तक बनाई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, कुशीनगर को सौंपी गई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मनीष जायसवाल और जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय लोहिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ शिलापट्ट का अनावरण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में विधायक जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने निर्माण कार्यों को पूरी तरह पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बना दिया है। अब विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है और जनता से किए गए वादों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हर गांव में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाएं, शुद्ध पेयजल, पक्की सड़कें और निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

कार्यक्रम में अजय लोहिया, हारून खां, ओमप्रकाश दुबे, प्रधान आद्या राय, प्रधान गुड्डू उपाध्याय, महेश रौनियार, दिनेश राय, रामप्रताप सिंह पटेल, पूर्व ग्राम प्रधान विकास जायसवाल, शैलेश भारती, कन्हैया पटेल, सुखराम शर्मा, राजेश गौतम, रामाधार यादव, महेंद्र पटवा, अशोक राजभर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।