news-details

पहली बार 16 केंद्रों पर UPSC प्री

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से रविवार को सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन शहर के 16 केंद्रों पर पहली बार किया गया। इस परीक्षा में कुल 6,938 अभ्यर्थी शामिल हुए, जिससे पूरे शहर में परीक्षा माहौल रहा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहला पेपर सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक संपन्न हुआ।परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। अभ्यर्थियों की कई स्तरों पर जांच की गई, जिसमें एडमिट कार्ड और आधार कार्ड के मिलान के बाद ही प्रवेश दिया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा सेकेंड लेयर चेकिंग में विस्तृत तलाशी ली गई और लाइव फेस ऑथेंटिकेशन के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिला।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों के शौचालय, कॉरिडोर और कमरों में लो-पावर जैमर लगाए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का उपयोग न किया जा सके।एडीएम एफआर विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर यूपीएससी परीक्षा का आयोजन किया गया है और सभी केंद्रों पर व्यवस्था सुचारु रूप से संपन्न हुई।अभ्यर्थियों को केवल ई-एडमिट कार्ड, पहचान पत्र, पेन-पेंसिल, सेल्फ फोटोग्राफ और पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति दी गई थी, जबकि मोबाइल, बैग, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूरी तरह प्रतिबंधित रहे।