news-details

पीड़ित परिवार से मिले एसडीएम

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के नारायणपुर गांव में शुक्रवार को खड्डा एसडीएम डॉ. संतराज सिंह आग की घटना में जान गंवाने वाले रामनरेश यादव के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार से घटना की जानकारी ली और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की। एसडीएम जब डीह टोला स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचे तो मुख्य मार्ग से घर तक जाने वाले कच्चे रास्ते की स्थिति देखकर नाराजगी जताई। बारिश के कारण रास्ते पर कीचड़ जमा था। वहीं, दोनों ओर झाड़ियां उगने से ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने मौके से ही ग्राम प्रशासक जोखू जायसवाल को फोन कर तत्काल रास्ते की सफाई कराने और उसे आवागमन योग्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और पीड़ित परिवार को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को रास्ते की स्थिति में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रशासनिक निर्देश के बाद रास्ते से झाड़ियों की सफाई और सुधार की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात कही गई। स्थानीय लोगों ने भी रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की थी।