
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/संग्रामपुर। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्म दिन भी मनाया। शक्ति पीठ कालिकन धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजन अर्चन और आरती का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने अस्पताल में मरीजों को फल बांटे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की लम्बी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए मातारानी से प्रार्थना की। जनपद के समस्त कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं मातृशक्ति के सम्मान का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कर प्रकृति संवर्धन का संकल्प लिया। गोरक्षपीठाधीश्वर, उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री परम श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में पावन माँ कालिकन धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य विशेष पूजन-अर्चन एवं आरती सम्पन्न हुई। उपस्थित जनों ने माँ कालिकन के श्रीचरणों में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी एवं लोककल्याणकारी जीवन हेतु प्रार्थना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज सुशासन, सुरक्षा, सांस्कृतिक पुनर्जागरण तथा समग्र विकास का राष्ट्रीय आदर्श बनकर उभरा है। सभी उपस्थित जनों ने कामना की कि वर्ष 2027 में पुनः उनके नेतृत्व में प्रदेश प्रगति, समृद्धि एवं सुशासन के पथ पर अग्रसर रहे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विषुव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव, मनोज तिवारी, अजय तिवारी, गिरजा शंकर शुक्ला, पूर्व मंडल अध्यक्ष देव प्रकाश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।